 |
.संघर्ष समिति ने आज की रैली
रद्द की
jagran08/27/2008 03:44 PM
|
जम्मू। अमरनाथ श्राइन बोर्ड को भूमि लौटाने के लिए आंदोलन कर
रही संघर्ष समिति ने आतंकियों के हाथों तीन लोगों के मारे जाने को ध्यान में
रखते हुए बुधवार की अपनी रैली रद्द कर दी।
श्री अमरनाथ यात्रा संघर्ष समिति के नेता नरेश पाधा ने कहा कि आतंकियों की
घुसपैठ और नगर के पास उनके हमले में कुछ लोगों के मारे जाने के मद्देनजर
प्रशासन के अनुरोध पर रैली रद्द कर दी गई है। समिति की योजना आज परेड मैदान पर
एक रैली करने की थी।
सीमा पार से भारतीय सीमा में घुस आए आतंकियों की गोलीबारी में एक सैन्य अधिकारी
सहित पांच लोगों की मौत हो गई, जबकि कम से कम पांच लोग घायल हो गए।
अपनी राय भॆजॆं
|
संपादक कॊ पत्र लिखॆं
| मित्र कॊ बतायॆं
|
|
|
|
|
| |
|
 |
|
AP |
|
|
|
|
|
|
|
|
|
|
| |
|
|
|
|
|