MithilaLive > समाचार
.जम्मू में मुठभेड़ जारी, 6 की मौत
jagran08/27/2008 03:39 PM

जम्मू। जम्मू जिले में एक घर में घुसे आतंकियों के साथ गोलीबारी में सेना का एक अधिकारी शहीद हो गया और एक आतंकी समेत चार अन्य लोग मारे गए। सुरक्षाबलों ने घर को चारों ओर से घेर रखा है और उनकी आतंकियों से मुठभेड़ जारी है। घर के अंदर आतंकियों ने लगभग छह लोगों को बंधक बना कर रखा हुआ है। आतंकी पाकिस्तान से भारत में घुसे थे।
सुरक्षा अधिकारियों ने कहा कि पाकिस्तानी गोलीबारी की आड़ में चार आतंकी कानाचक सीमा से जम्मू में घुस आए। तीन आतंकी फिलहाल चिनौर स्थित एक घर में घुसे हुए हैं और उन्हें निकालने के लिए सुरक्षाकर्मियों ने मोर्चा बांध रखा है और दोनों ओर से गोलीबारी चल रही है। रक्षा प्रवक्ता लेफ्टिनेंट कर्नल एसडी गोस्वामी ने कहा कि सेना ने अब तक एक आतंकी को मार गिराया है।
जम्मू-कश्मीर के पुलिस महानिरीक्षक के राजेंद्र ने कहा कि उन्हें संदेह है कि ये आतंकी वही घुसपैठिए हैं, जो मंगलवार को सीमा पार कर देश में घुस आए थे। राजेंद्र ने कहा कि इन आतंकियों ने चार नागरिकों की हत्या कर दी, जबकि जूनियर आफिसर मुठभेड़ के दौरान शहीद हो गया। वहीं,सुरक्षाकर्मियों ने एक आतंकी को मार गिराया है। आतंकियों को नियंत्रण में लेने और नागरिकों को किसी भी प्रकार की क्षति से बचाने के लिए अभियान जारी है। उन्होंने कहा कि वहां करीब छह नागरिक मौजूद हैं और हमें जल्द से जल्द उन्हें वहां से निकालना है। उन्होंने कहा कि अभियान में कुछ समय लग सकता है।
जम्मू जिले के लालयाल कानाचक इलाके में पाकिस्तानी पक्ष की ओर से की गई गोलीबारी की आड़ में मंगलवार रात सीमा पर लगे तारों को काटकर चार आतंकियों का एक दल भारतीय सीमा में घुस आया था, जिसके बाद उनकी धरपकड़ के लिए सीमा सुरक्षा बल ने एक व्यापक अभियान छेड़ दिया था।


अपनी राय भॆजॆं | संपादक कॊ पत्र लिखॆं | मित्र कॊ बतायॆं

 


 
 

 

और भी

Editor Pick's

bulletमिथिलाक विकास
bulletबिहार और बिहारी एक नजर
bulletमिथिलालाइव : एक वर्ष
bulletदियॆ कॆ निचॆ अनधॆरा हॊता है

 

|

More At Editor Pick's

 

करियर

AP

 

मिशन BPSC सामान्य‌ अधय्यन

सामान्य अधय्यन किसी भी लॊक सॆवा आयॊग द्वारा आयॊजीत परीक्षा की रीढ की हड्डी हॊती...

वर्ष 2008 : नौकरियॊं की भरमार

जासूसी रोमांचक रोजगार

मैथिली कविता

bulletसब सँ सुन्‍दर अछि जगत में हमर मिथिलाधाम

bulletहमर आशानन्‍द भाई

 

|

और भी...

 

Advertise

 


Feed Back  -   Tell Your Friend - Terms Of Use- Privacy Policy About Us  -  Contact Us  - Careers -Advertise With Us
© Adarsh Internet Pvt. Ltd. Benipatti Madhubani All Right & Trade Mark  Reserved info@mithilalive.com  Reg No BST-00875362