MithilaLive > समाचार
.शीत युद्ध के लिए रूस तैयार
jagran08/27/2008 03:37 PM

मास्को। राष्ट्रपति दिमित्री मेदवेदेव ने कहा कि उनका देश शीतयुद्ध के लिए तैयार है। उन्होंने कहा कि रूस प्रत्येक देश की एकता और अखंडता का हिमायती है, लेकिन जार्जिया हमले ने उन्हें युद्ध के मैदान में उतरने पर मजबूर कर दिया।
जार्जिया से अलग हुए दक्षिण ओसेतिया और अबखाजिया को मंगलवार को अलग देश के रूप में मान्यता देने के प्रस्ताव पर हस्ताक्षर करने के बाद मेदवेदेव ने कहा कि उनका देश एक नए शीत युद्ध का हिमायती नहीं है, लेकिन ऐसा होता है तो रूस इसके लिए तैयार है और मौजूदा हालात में सबकुछ हमारे सहयोगी देशों की स्थिति पर निर्भर करेगा।
उन्होंने कहा कि पश्चिमी देशों को रूस द्वारा दक्षिण ओसेतिया और अबखाजिया की संप्रभुता को मान्यता देने का कारण समझना चाहिए। मेदवेदेव ने यह भी कहा कि अमेरिका में राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार भी इस स्थिति को अपने चुनाव प्रचार का मुद्दा बना सकते हैं, क्योंकि वैश्विक घटनाक्रम को लेकर अमेरिकी मतदाता सैद्धांतिक तौर पर बंटा हुआ है और चुनाव परिणाम से इस तरह के मुद्दों पर अमेरिकी जनमानस का भी पता चल जाएगा। उन्होंने दक्षिण ओसेतिया और अबखाजिया को मान्यता देने को विशेष मामला बताते हुए कहा कि यह अंतरराष्ट्रीय कानून के अनुरूप है। मेदवेदेव ने इसे कोसोवो को पश्चिमी देशों द्वारा स्वतंत्र देश के रूप में मान्यता देने से जोड़ते हुए कहा कि कोसोवो की ही तरह प्रत्येक देश की स्वतंत्रता का मामला महत्वपूर्ण होता है। उन्होंने कहा कि रूस प्रत्येक देश की एकता और अखंडता का हिमायती है लेकिन जार्जिया पर हमला करने का फैसला तब करना पड़ा जब पानी गले से ऊपर जाने लगा था और हमारी राष्ट्रीय अखंडता प्रभावित होने लगी थी।


अपनी राय भॆजॆं | संपादक कॊ पत्र लिखॆं | मित्र कॊ बतायॆं

 


 
 

 

और भी

Editor Pick's

bulletमिथिलाक विकास
bulletबिहार और बिहारी एक नजर
bulletमिथिलालाइव : एक वर्ष
bulletदियॆ कॆ निचॆ अनधॆरा हॊता है

 

|

More At Editor Pick's

 

करियर

AP

 

मिशन BPSC सामान्य‌ अधय्यन

सामान्य अधय्यन किसी भी लॊक सॆवा आयॊग द्वारा आयॊजीत परीक्षा की रीढ की हड्डी हॊती...

वर्ष 2008 : नौकरियॊं की भरमार

जासूसी रोमांचक रोजगार

मैथिली कविता

bulletसब सँ सुन्‍दर अछि जगत में हमर मिथिलाधाम

bulletहमर आशानन्‍द भाई

 

|

और भी...

 

Advertise

 


Feed Back  -   Tell Your Friend - Terms Of Use- Privacy Policy About Us  -  Contact Us  - Careers -Advertise With Us
© Adarsh Internet Pvt. Ltd. Benipatti Madhubani All Right & Trade Mark  Reserved info@mithilalive.com  Reg No BST-00875362