जाले(दरभंगा)। पोलियो उन्मूलन अभियान के दौरान जाले रेफरल
अस्पताल में बुधवार को पुन: एक बच्ची को पोलियो की आशंका होने पर अभिभावक
जाले रेफरल अस्पताल में लेकर पहुंचे। कचहरी टोला निवासी मो. अमजत की नौ
वर्षीया बेटी नाजमीन को बायें पांव व हाथ ने काम करना बंद कर दिया है। इस
आलोक में डब्ल्यूएचओ के एसएमओ डा.पीपी सिंह ने जागरण को बताया कि बच्ची
रोगग्रस्त है। इसकी पहचान के लिये मल की जांच उपरान्त ही कुछ कहा जा सकता
है। मालूम हो कि बीते 17 अगस्त को भी योगियारा गांव निवासी धर्मेन्द्र राउत
की दो वर्षीया पुत्री संजना पोलियो ग्रस्त होने की आशंका से इलाजरत है।
जिसके मल की जांच रिपोर्ट अभी आना बांकी है।