MithilaLive > समाचार
आरुषि मर्डर: आरोपियों की हिरासत बढ़ी
jagran -- 08/21/2008 09:32 PM

गाजियाबाद। नोएडा के बहुचर्चित आरुषि हत्याकांड में आरोपी कृष्णा, विजय मंडल व राजकुमार को बृहस्पतिवार को सीबीआई की विशेष न्यायिक मजिस्ट्रेट सपना मिश्रा की अदालत में पेश किया गया। अदालत ने तीनों की न्यायिक हिरासत 14 दिन के लिए बढ़ा दी है। तीनों अभियुक्तों को अब 4 सितंबर को कोर्ट में पेश किया जाएगा।
इधर, अदालत में पेशी के दौरान विजय मंडल के अधिवक्ता नरेश यादव व संजय त्यागी ने उसकी सुरक्षा को लेकर एक प्रार्थना पत्र भी दाखिल किया। इसमें कहा गया कि पिछले सोमवार को जिला जेल में विजय मंडल से अधिवक्ता बनकर कोई संदिग्ध व्यक्ति मिला था और पूछताछ की थी, जो गलत है और इससे विजय की सुरक्षा को खतरा उत्पन्न हो गया है।
उन्होंने कहा कि जेल में विजय मंडल की सुरक्षा का विशेष ख्याल रखा जाए तथा जेल में उसके अधिवक्ताओं व परिजनों को ही मिलने की अनुमति दी जाए। प्रार्थना पत्र में यह भी कहा गया है कि अधिवक्ताओं व परिजनों के अलावा यदि कोई व्यक्ति विजय से मिलना चाहे तो अदालत की अनुमति के बिना जेल में उससे न मिलने दिया जाए।
बचाव पक्ष के अधिवक्ता नरेश यादव ने बताया कि अदालत ने इस प्रार्थना पत्र पर जेल प्रशासन को उचित कार्रवाई के आदेश दिए हैं। उन्होंने बताया कि अब इन तीनों अभियुक्तों को 4 सितंबर को कोर्ट में पेश किया जाएगा।

अपनी राय भॆजॆं | संपादक कॊ पत्र लिखॆं | मित्र कॊ बतायॆं

 


 
 

 

और भी

Editor Pick's

bulletमिथिलाक विकास
bulletबिहार और बिहारी एक नजर
bulletमिथिलालाइव : एक वर्ष
bulletदियॆ कॆ निचॆ अनधॆरा हॊता है

 

|

More At Editor Pick's

 

करियर

AP

 

मिशन BPSC सामान्य‌ अधय्यन

सामान्य अधय्यन किसी भी लॊक सॆवा आयॊग द्वारा आयॊजीत परीक्षा की रीढ की हड्डी हॊती...

वर्ष 2008 : नौकरियॊं की भरमार

जासूसी रोमांचक रोजगार

मैथिली कविता

bulletसब सँ सुन्‍दर अछि जगत में हमर मिथिलाधाम

bulletहमर आशानन्‍द भाई

 

|

और भी...

 

Advertise

 


Feed Back  -   Tell Your Friend - Terms Of Use- Privacy Policy About Us  -  Contact Us  - Careers -Advertise With Us
© Adarsh Internet Pvt. Ltd. Benipatti Madhubani All Right & Trade Mark  Reserved info@mithilalive.com  Reg No BST-00875362