![]() |
मुंबई। लगातार पांचवें दिन भी बंबई शेयर बाजार में गिरावट
का रूख जारी रहा तथा सूचकांक आधारित शेयरों में निधियों द्वारा भारी बिकवाली
से आरंभिक कारोबार के दौरान लगभग 164 अंकों की गिरावट आई।
बंबई शेयर बाजार का 30 शेयरों पर आधारित सेंसेक्स पिछले चार सत्रों में 858 अंक टूटने के बाद आज आरंभिक कारोबार में 164.53 अंक टूट कर 14,481.13 अंक के स्तर को छू गया। इसी प्रकार नेशनल स्टाक एक्सचेंज का निफ्टी 49.05 अंकों की गिरावट के साथ 4344 अंक के स्तर को छू गया।
|
|