 |
झामुमो ने रेल रोको आंदोलन
चलाया
jagran --
08/19/2008 08:58 PM
|
खड़गपुर। पश्चिम बंगाल के मिदनापुर, बांकुरा और पुरूलिया जिलों
को झारखंड राज्य में मिलाने की मांग को लेकर झारखंड मुक्ति मोर्चा ने मंगलवार
को रेल रोको आंदोलन शुरु किया।
दक्षिण पूर्वी रेलवे खंड पर खडगपुर, जकपुर और कालेइकुंडा
स्टेशनों पर सभी प्रमुख एक्सप्रेस और मेल ट्रेनों के साथ-साथ ईमयू ट्रेनों को
भी रोका गया जिससे यात्रियों को असुविधा का सामना करना पड़ा।
खड़गपुर मंडल के मंडलीय रेल प्रबंधक अनिल कुमार हांडा ने बताया
कि जाम के दो घंटे बाद ट्रेन यातायात बहाल हो सका। झामुमो जिला अध्यक्ष नेपाल
दास ने बताया कि लगभग दो हजार पार्टी समर्थकों ने तीन जिलों को झारखंड में
मिलाने की मांग को लेकर रेल यातायात बाधित किया।
अपनी राय भॆजॆं
|
संपादक कॊ पत्र लिखॆं
| मित्र कॊ बतायॆं
|