MithilaLive > समाचार
मप्र से जुड़े अहमदाबाद धमाकों के तार
jagran -- 08/18/2008 03:49 PM

इंदौर। देश को दहलाने वाले अहमदाबाद धमाकों में सिमी की भूमिका की बात सामने आने के बाद मध्य प्रदेश में एक बार फिर प्रतिबंधित संगठन पर शिकंजा कसता नजर आ रहा है।
गुजरात पुलिस का दल धमाकों की विस्तृत जांच के लिये मध्य प्रदेश पहुंच चुका है ्र वहीं इंदौर से संदिग्ध सिमी कार्यकर्ता को हिरासत में लिया गया है।
उच्च पदस्थ पुलिस सूत्रों ने पुष्टि की कि गुजरात पुलिस की सूचना पर यहां से एक व्यक्ति को हिरासत में लेकर उससे कड़ी पूछताछ की जा रही है। अब तक उसका नाम जाहिर नहीं किया गया है। इस शख्स पर सिमी का सक्रिय कार्यकर्ता होने का शक है। उसके खिलाफ सबूत तलाशने का काम जारी है।
गौरतलब है कि गुजरात पुलिस ने 16 अगस्त को नौ लोगों की गिरफ्तारी के बाद अहम खुलासा किया कि अहमदाबाद के सिलसिलेवार विस्फोटों को सिमी के नेटवर्क के जरिए अंजाम दिया गया। साथ ही, इन धमाकों के लिए विस्फोटकों का जखीरा मध्य प्रदेश से भेजा गया।
गुजरात पुलिस के मुताबिक, सिमी सरगना सफदर हुसैन नागौरी ने हालोल के जंगलों में सिमी के लड़ाकों को प्रशिक्षित किया था। मूलत: मध्य प्रदेश से ताल्लुक रखने वाले को नागौरी को संगठन के बारह दूसरे आला ओहदेदारों के साथ 27 मार्च को इंदौर से पकड़ा गया था। वह फिलहाल प्रदेश के रीवा जेल में बंद है।
इस बीच, सूत्रों ने कहा कि गुजरात पुलिस का दो सदस्यीय दल रविवार को मध्य प्रदेश पहुंचा। उसे अहमदाबाद धमाकों के सिलसिले में दो तीन लोगों की तलाश है। इनमें से एक का नाम इकरार बताया जा रहा है। संदेह है कि इन लोगों की अहमदाबाद धमाकों के लिए विस्फोटक मुहैया कराने और वाहन चुराने में अहम भूतिका है।
सूत्रों के मुताबिक, गुजरात पुलिस के दल ने उज्जैन पहुंचकर स्थानीय पुलिस से सिमी के नेटवर्क के बारे में जानकारी इकट्ठी की है। दल प्रदेश के मालवा और निमाड़ अंचलों के दूसरे शहरों का दौरा भी कर सकता है, जो सिमी के गढ़ माने जाते रहे हैं। सूत्रों का कहना है कि गुजरात पुलिस अहमदाबाद धमाकों और देश के दूसरे बमकांडों के सिलसिले में विस्तृत पूछताछ के लिए सिमी सरगना नागौरी को हिरासत में लेने के मकसद से जल्द जंरी औपचारिकताएं पूरी करने की दिशा में कदम बढ़ा सकती है, जिसे कुछ दिन पहले ही इंदौर सेंट्रल जेल से रीवा जेल भेजा गया है।
गौरतलब है कि नागौरी समेत संगठन के तेरह आला ओहदेदारों को 27 मार्च को इंदौर से पकड़ा गया था। पुलिस हिरासत के दौरान इनसे लंबी पूछताछ की गयी। बाद में अदालत ने इन्हें न्यायिक हिरासत के तहत शहर के सेंट्रल जेल भेज दिया।
सेंट्रल जेल सूत्रों ने कहा कि जेल में फिलहाल सिमी के आठ खतरनाक ओहदेदार बंद हैं। संगठन के चार अन्य ओहदेदारों को पिछले दिनों पुराने मामलों में पेशी के लिए अदालती आदेश के आधार पर रवाना किया गया था। सूत्रों ने बताया कि सिमी के तेरह ओहदेदारों की गिरफ्तारी के बाद प्रदेश भर से संगठन के कई कार्यकर्ताओं और मददगारों को धर दबोचा गया था। साथ ही पुलिस ने खरगोन के जंगलों में सिमी के प्रशिक्षण स्थल का भांडाफोड़ किया था। वहां से विस्फोटकों का बड़ा जखीरा भी बरामद किया गया था।
अपनी राय भॆजॆं | संपादक कॊ पत्र लिखॆं | मित्र कॊ बतायॆं

 


 
 

 

और भी

Editor Pick's

bulletमिथिलाक विकास
bulletबिहार और बिहारी एक नजर
bulletमिथिलालाइव : एक वर्ष
bulletदियॆ कॆ निचॆ अनधॆरा हॊता है

 

|

More At Editor Pick's

 

करियर

AP

 

मिशन BPSC सामान्य‌ अधय्यन

सामान्य अधय्यन किसी भी लॊक सॆवा आयॊग द्वारा आयॊजीत परीक्षा की रीढ की हड्डी हॊती...

वर्ष 2008 : नौकरियॊं की भरमार

जासूसी रोमांचक रोजगार

मैथिली कविता

bulletसब सँ सुन्‍दर अछि जगत में हमर मिथिलाधाम

bulletहमर आशानन्‍द भाई

 

|

और भी...

 

Advertise

 


Feed Back  -   Tell Your Friend - Terms Of Use- Privacy Policy About Us  -  Contact Us  - Careers -Advertise With Us
© Adarsh Internet Pvt. Ltd. Benipatti Madhubani All Right & Trade Mark  Reserved info@mithilalive.com  Reg No BST-00875362