बीजिंग। भारतीय दूतावास में शुक्रवार को स्वतंत्रता दिवस
समारोह मनाया गया। चीन में भारतीय राजदूत निरुपमा राव ने इस मौके पर तिरंगा
फहराया।
आज सुबह भारतीय ओलंपिक संघ के अध्यक्ष सुरेश कलमाड़ी और
आईओए के कई अन्य सदस्य भी समारोह के दौरान उपस्थित रहे। राव ने कलमाड़ी और
आईओए के अन्य सदस्यों की मौजूदगी में राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल की भाषण पढ़ा।
इस अवसर पर आईओए कोषाध्यक्ष एके मट्टू, नौकायन महासंघ के प्रमुख केपी सिंह
देव और मिशन प्रमुख के मुरुगन मौजूद थे। एथलीटों को कार्यक्रम में मौजूद न
रहने की छूट दी गई, जिससे कि उनकी तैयारियां प्रभावित न हों। कलमाड़ी ने
बाद में कहा कि बीजिंग में तिरंगा लहराते हुए देखना गौरवपूर्ण क्षण है।
उन्होंने कहा कि यह दूसरा मौका है, जब बीजिंग में भारतीय झंडा लहराया है।
पहला मौका तब आया था जब अभिनव बिंद्रा ने स्वर्ण जीता था। कलमाड़ी ने कहा
कि अभिनव का स्वर्ण ओलंपिक खेलों को बढ़ावा देने में अहम भूमिका निभाएगा और
आज के दिन मैं युवाओं से ओलंपिक खेलों को अपनाने की