![]() |
मधवापुर (मधुबनी)। गत एक अगस्त से प्रखंड के डीलरों के
अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले जाने से क्षेत्र में केरोसिन तेल के लिए
हाहाकार मचा हुआ है। लोग कालाबाजारी से 45 से 50 रुपये प्रति लीटर की दर से
केरोसिन तेल खरीदकर जलाने को मजबूर हैं। प्रखंड प्रशासन द्वारा अबतक कोई भी
वैकल्पिक व्यवस्था तेल वितरण को लेकर नहीं किया गया है। इससे उपभोक्ताओं
में रोष व्याप्त है। इस बाबत प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी हरिश्चन्द्र भगत ने
बताया कि जल्द ही वैकल्पिक व्यवस्था कर तेल का वितरण किया जाएगा।
अपनी राय भॆजॆं | संपादक कॊ पत्र लिखॆं | मित्र कॊ बतायॆं
|
|