MithilaLive > समाचार
नहीं स्थानांतरित होगा कादिराबाद बस स्टैंड
jagran -- 08/12/2008 06:49 PM

दरभंगा। अब कादिराबाद बस स्टैंड स्थानांतरित नहीं होगा। इरकान द्वारा दो चरणों में सड़क निर्माण की सहमति दे दिये जाने के बाद यात्रियों को बस पकड़ने के लिए शहर से करीब पांच किमी दूर दिल्ली मोड़ जाने की समस्या से निजात मिल गयी है। सोमवार को प्रशासन, इरकान एवं वाहन संघ के बीच वार्ता तथा स्थल निरीक्षण के बाद यह फैसला लिया गया।

उल्लेखनीय है कि इरकान के आग्रह पर नगर निगम ने कादिराबाद बस स्टैंड को एक माह के लिए 11 अगस्त से दिल्ली मोड़ स्थानांतरित करने का आदेश पड़ाव संवेदक को दिया था। रविवार को नवीन खट्टिक के नेतृत्व में विभिन्न वाहन संघों ने सड़क जाम कर बिना किसी सुविधा के स्टैंड के स्थानांतरण का विरोध किया था। साथ ही प्रशासन से बिना बस पड़ाव स्थानांतरित किये दो चरणों में सड़क निर्माण का आग्रह किया था। आज इरकान के उप महाप्रबंधक रवि सहाय के साथ सदर बीडीओ राकेश कुमार, विश्वविद्यालय थानाध्यक्ष संजय कुमार एवं वाहन संघ की ओर से नवीन खट्टिक ने विमर्श किया। श्री खट्टिक ने प्रस्ताव दिया कि कादिराबाद बस स्टैंड के पूर्वी निकास द्वार को आवागमन के लिए छोड़कर वहां से पश्चिम मब्बी तक पहले चरण में सड़क निर्माण कराया जाय। इसके पूरा होने के बाद प्रवेश द्वार से पूरब की सड़क बने जिससे बसों का आवागमन पश्चिमी द्वारा से हो सकेगा। इरकान के श्री सहाय ने इसे स्वीकार कर लिया। साथ ही कहा कि चूंकि अब बस स्टैंड से मब्बी तक सड़क पूर्ण करना होगा इसलिए इसमें एक माह से अधिक समय लगेगा। तय हुआ कि मंगलवार से सड़क निर्माण कार्य आरंभ कर दिया जायेगा। बाद में सभी ने बिहार राज्य पथ परिवहन निगम के प्रमंडलीय प्रबंधक एवं डीपो अधीक्षक से मिलकर सड़क निर्माण होने तक वैकल्पिक व्यवस्था का आग्रह किया।

अपनी राय भॆजॆं | संपादक कॊ पत्र लिखॆं | मित्र कॊ बतायॆं

 

और भी

Editor Pick's

bulletमिथिलाक विकास
bulletबिहार और बिहारी एक नजर
bulletमिथिलालाइव : एक वर्ष
bulletदियॆ कॆ निचॆ अनधॆरा हॊता है

 

|

More At Editor Pick's

 

करियर

AP

 

मिशन BPSC सामान्य‌ अधय्यन

सामान्य अधय्यन किसी भी लॊक सॆवा आयॊग द्वारा आयॊजीत परीक्षा की रीढ की हड्डी हॊती...

वर्ष 2008 : नौकरियॊं की भरमार

जासूसी रोमांचक रोजगार

मैथिली कविता

bulletसब सँ सुन्‍दर अछि जगत में हमर मिथिलाधाम

bulletहमर आशानन्‍द भाई

 

|

और भी...

 

Advertise

 


Feed Back  -   Tell Your Friend - Terms Of Use- Privacy Policy About Us  -  Contact Us  - Careers -Advertise With Us
© Adarsh Internet Pvt. Ltd. Benipatti Madhubani All Right & Trade Mark  Reserved info@mithilalive.com  Reg No BST-00875362