MithilaLive > समाचार
भाजपा का जेल भरो आदोलन शुरू
jagran -- 08/12/2008 06:25 PM

नई दिल्ली, जागरण संवाददाता : अमरनाथ श्राइन बोर्ड की जमीन वापस करने के लिए प्रदेश भाजपा की ओर से जंतर-मंतर पर सत्याग्रह और जेल भरो आंदोलन शुरू किया गया। इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष डा. हर्षवर्धन ने कहा कि श्राइन बोर्ड को जमीन वापस करने का मामला अब मात्र जम्मू-कश्मीर का नहीं, राष्ट्रीय मुद्दा बन चुका है। इस घटना से करोड़ों देशवासियों की भावनाओं को आघात पहुंचा है। उन्होंने केंद्र सरकार से इस मामले को शीघ्र सुलझाने की मांग की।

डा. हर्षवर्धन ने कहा कि श्राइन बोर्ड के मुद्दे से देश का ध्यान हटाने के लिए कट्टरपंथियों के दबाव में आकर पीडीपी अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती तथा नेशनल कांफ्रेंस के अध्यक्ष उमर अब्दुल्ला अलग भाषा बोलने लगे हैं। वे तो लाइन ऑफ कंट्रोल का रास्ता खुलवाने की बात कर रहे हैं और आजाद कश्मीर के लोग इनके स्वागत के लिए तैयार बैठे हैं। जबकि सच्चाई यह है कि जम्मू में देशभक्तों पर अत्याचार हो रहा है। इस मौके पर प्रदर्शनकारियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया, लेकिन बाद में छोड़ दिया। प्रदर्शन में राष्ट्रीय महामंत्री विजय गोयल, प्रतिपक्ष के नेता जगदीश मुखी, प्रदेश उपाध्यक्ष रामभज, हरशरण सिंह बल्ली, अब्दुल रशीद, महामंत्री पवन शर्मा, मंत्री शिखा राय, इमरान इस्माइल समेत सैकड़ों लोग उपस्थित थे


 
अपनी राय भॆजॆं | संपादक कॊ पत्र लिखॆं | मित्र कॊ बतायॆं

 

और भी

Editor Pick's

bulletमिथिलाक विकास
bulletबिहार और बिहारी एक नजर
bulletमिथिलालाइव : एक वर्ष
bulletदियॆ कॆ निचॆ अनधॆरा हॊता है

 

|

More At Editor Pick's

 

करियर

AP

 

मिशन BPSC सामान्य‌ अधय्यन

सामान्य अधय्यन किसी भी लॊक सॆवा आयॊग द्वारा आयॊजीत परीक्षा की रीढ की हड्डी हॊती...

वर्ष 2008 : नौकरियॊं की भरमार

जासूसी रोमांचक रोजगार

मैथिली कविता

bulletसब सँ सुन्‍दर अछि जगत में हमर मिथिलाधाम

bulletहमर आशानन्‍द भाई

 

|

और भी...

 

Advertise

 


Feed Back  -   Tell Your Friend - Terms Of Use- Privacy Policy About Us  -  Contact Us  - Careers -Advertise With Us
© Adarsh Internet Pvt. Ltd. Benipatti Madhubani All Right & Trade Mark  Reserved info@mithilalive.com  Reg No BST-00875362